About the Author
Claire Boiko was an American playwright and writer best known for her imaginative and humorous plays written for young readers. She gained popularity through her association with children’s literature and educational drama, especially works that combined science fiction, fantasy, and satire. Her writing style is marked by wit, simplicity, and a strong moral message, making complex ideas accessible and engaging for students.
Boiko’s most famous work, The Book That Saved the Earth, reflects her creative ability to use humour and irony to highlight the importance of books, reading, and knowledge. Set in the future, the play uses exaggerated characters and playful misunderstandings to convey a serious message about ignorance, blind pride, and the power of education. Through this work, Boiko emphasises that wisdom and learning are stronger than weapons or force.
Explanation in Hindi
Mother Gooseis a well-known book of nursery rhymes in English. Do you think such a book can save Planet Earth from a Martian invasion? Read this play, set four centuries in the future, and find out.
मदर गूज़ अंग्रेज़ी की प्रसिद्ध नर्सरी राइम्स यानी बाल-गीतों की एक पुस्तक है। क्या आपको लगता है कि ऐसी कोई किताब धरती को मंगल ग्रह के आक्रमण से बचा सकती है? पच्चीसवीं शताब्दी में स्थापित इस काल्पनिक नाटक को पढ़िए और जानिए।
SCENE / दृश्य 1
READ AND FIND OUT / पढ़िए और जानिए
- Why was the twentieth century called the ‘Era of the Book’?
- Who tried to invade the earth in the twenty-first century?
- बीसवीं शताब्दी को ‘किताबों का युग’ क्यों कहा गया?
- इक्कीसवीं शताब्दी में पृथ्वी पर आक्रमण करने की कोशिश किसने की?
TIME : The twenty-fifth century / पच्चीसवीं शताब्दी
PLACE : The Museum of Ancient History: Department of the Twentieth Century on the Planet Earth / पृथ्वी पर स्थित प्राचीन इतिहास का संग्रहालय — बीसवीं शताब्दी विभाग
BEFORE RISE : Spotlight shines on Historian, who is sitting at a table down right, on which is a movie projector. A sign on an easel beside her reads: Museum of Ancient History: Department of the Twentieth Century. She stands and bows to audience.
पर्दा उठने से पहले: इतिहासकार पर रोशनी पड़ती है। वह दाईं ओर एक मेज़ के पास बैठी है, जिस पर एक फ़िल्म प्रोजेक्टर रखा है। पास में एक स्टैंड पर लिखा है — प्राचीन इतिहास संग्रहालय: बीसवीं शताब्दी विभाग। इतिहासकार खड़ी होती है और दर्शकों का विनम्रतापूर्वक अभिवादन करती है।
HISTORIAN : Good afternoon. Welcome to our Museum of Ancient History, and to my department — curiosities of the good old, far-off twentieth century.
नमस्कार। प्राचीन इतिहास संग्रहालय में आपका स्वागत है, और मेरे विभाग में भी — यानी बहुत पुराने और सुदूर अतीत के, बीसवीं शताब्दी के अजूबों के विभाग में।
The twentieth century was often called the Era of the Book. In those days, there were books about everything, from ant eaters to Zulus. Books taught people how to, and when to, and where to, and why to. They illustrated, educated, punctuated, and even decorated.
बीसवीं शताब्दी को अक्सर 'किताबों का युग' कहा जाता था। उन दिनों हर विषय पर किताबें हुआ करती थीं — चींटीखोरों (Anteaters) से लेकर ज़ुलू जाति तक। किताबें लोगों को सिखाती थीं कि कैसे, कब, कहाँ और क्यों। वे चित्रों के ज़रिए समझाती थीं, शिक्षित करती थीं और यहाँ तक कि शिष्टाचार भी सिखाती थीं।
But the strangest thing a book ever did was to save the Earth. You haven’t heard about the Martian invasion of 2040? Tsk, tsk. What do they teach children nowadays?
लेकिन किताबों ने जो सबसे अनोखा काम किया, वह था — धरती को बचाना। क्या आपने 2040 में हुए मंगल ग्रह के उस (तथाकथित) आक्रमण के बारे में नहीं सुना? अफ़सोस! आजकल बच्चों को क्या-क्या नहीं पढ़ाया जाता!
Well, you know, the invasion never really happened, because a single book stopped it. What was the book, you ask? A noble encyclopedia? A tome about rockets and missiles? A secret file from outer space?
खैर, सच तो यह है कि वह आक्रमण कभी हुआ ही नहीं, क्योंकि एक अकेली किताब ने उसे रोक दिया था। आप पूछेंगे — वह कौन-सी किताब थी? क्या कोई महान विश्वकोश (Encyclopedia) था? रॉकेट और मिसाइलों पर कोई भारी-भरकम किताब थी? या अंतरिक्ष की कोई गुप्त फाइल?
No, it was none of those. It was — but here, let me turn on the historiscope and show you what happened many centuries ago, in 2040.
जी नहीं, इनमें से कुछ भी नहीं। वह थी — (सस्पेंस बनाते हुए) मदर गूज़! लेकिन इससे पहले, मैं अपना 'हिस्टोरिस्कोप' चालू करती हूँ और आपको दिखाती हूँ कि सदियों पहले 2040 में वास्तव में हुआ क्या था।
(She turns on projector, and points it left. Spotlight on Historian goes out, and comes up down left on Think-Tank, who is seated on a raised box, arms folded. He has a huge, egg-shaped head, and he wears a long robe decorated with stars and circles. Apprentice Noodle stands beside him at an elaborate switchboard. A sign on an easel reads:
वह प्रोजेक्टर चालू करती है, और इसे बाईं ओर घुमाती है। इतिहासकार पर स्पॉटलाइट बंद हो जाता है, और नीचे बाईं ओर थिंक-टैंक पर आता है, जो एक ऊंचे बॉक्स पर बाहें मोड़े बैठा हैं। उनका सिर बहुत बड़ा और अंडे के आकार का है, और उन्होंने तारों और वृत्तों से सजा एक लंबा चोला/वस्त्र पहना हुआ है। प्रशिक्षु नूडल उनके पास एक जटिल स्विचबोर्ड के पास खड़ा है। एक ईज़ल/स्टैंड पर लगे साइनबोर्ड पर लिखा है:
महान और शक्तिशाली विचारक मंडल, सेनापति
NOODLE : (bowing) O Great and Mighty Think-Tank, most powerful and intelligent creature in the whole universe, what are your orders?
(झुकते हुए) हे महान और शक्तिशाली थिंक-टैंक, पूरे ब्रह्मांड के सबसे बुद्धिमान और सामर्थ्यवान प्राणी, आपकी क्या आज्ञा है?
THINK-TANK : (peevishly) You left out part of my salutation, Apprentice Noodle. Go over the whole thing again.
(चिड़चिड़ेपन के साथ) तुमने मेरे अभिवादन का एक हिस्सा छोड़ दिया, प्रशिक्षु नूडल! फिर से पूरा बोलो।
NOODLE : It shall be done, sir. (in a singsong) O Great and Mighty Think-Tank, Ruler of Mars and her two moons, most powerful and intelligent creature in the whole universe — (out of breath) what-are-your-orders?
जैसा आपका आदेश, महोदय। (गाते हुए) हे महान और शक्तिशाली थिंक-टैंक, मंगल ग्रह और उसके दो चंद्रमाओं के अधिपति, पूरे ब्रह्मांड के सबसे बुद्धिमान और शक्तिशाली प्राणी — (हांफते हुए) आपकी क्या आज्ञा है?
THINK-TANK : That’s better, Noodle. I wish to be placed in communication with our manned space probe to that ridiculous little planet we are going to put under our generous rulership. What do they call it, again?
अब ठीक है, नूडल। मैं चाहता हूँ कि हमारे उस मानव-चालित अंतरिक्ष यान से संपर्क किया जाए, जो उस हास्यास्पद से छोटे ग्रह की ओर गया है जिसे हम अपनी महान सत्ता के अधीन करने वाले हैं। उस ग्रह का नाम क्या है?
NOODLE :Earth, your Intelligence. / पृथ्वी, महामहिम।
THINK-TANK :Earth — of course. You see how insignificant the place is? But first, something important. My mirror. I wish to consult my mirror.
पृथ्वी — हाँ, वही। देखो, कितनी तुच्छ जगह है। पर उससे पहले, एक ज़रूरी काम। मेरा दर्पण! मुझे अपने दर्पण से सलाह लेनी है।
NOODLE : It shall be done, sir. (He hands Think-Tank a mirror.)
ऐसा ही किया जाएगा, महामहिम। (वह थिंक-टैंक को एक दर्पण देता है।)
THINK-TANK :Mirror, mirror, in my hand. Who is the most fantastically intellectually gifted being in the land?
दर्पण, ओ मेरे हाथ के दर्पण! बता, इस ब्रह्मांड में सबसे बुद्धिमान कौन है?
OFFSTAGE VOICE : (after a pause) You, sir. / (थोड़ी देर रुककर) आप ही हैं, श्रीमान।
THINK-TANK : (smacking mirror) Quicker. Answer quicker next time. I hate a slow mirror. (He admires himself in the mirror.) Ah, there I am. Are we Martians not a handsome race? So much more attractive than those ugly Earthlings with their tiny heads. Noodle, you keep on exercising your mind, and someday you’ll have a balloon brain just like mine.
(दर्पण को थपथपाते हुए) ज़रा तेज़ बोलो! मुझे सुस्त दर्पण पसंद नहीं। (खुद को शीशे में निहारते हुए) आह! हम मंगलवासी कितने आकर्षक हैं। उन बदसूरत पृथ्वीवासियों से तो कहीं बेहतर, जिनके सिर कितने छोटे और अजीब होते हैं। नूडल, तुम अभ्यास करते रहो। एक दिन तुम्हारा दिमाग भी मेरे जैसा गुब्बारे की तरह विशाल हो जाएगा!
NOODLE :Oh, I hope so, Mighty Think-Tank. I hope so.
ओह, मुझे उम्मीद है, महाशक्तिशाली थिंक-टैंक। मुझे उम्मीद है।
THINK-TANK :Now, contact the space probe. I want to invade that primitive ball of mud called Earth before lunch.
अब अंतरिक्ष यान से संपर्क करो। मैं उस कीचड़ के गोले — पृथ्वी — पर दोपहर के भोजन से पहले ही आक्रमण करना चाहता हूँ।
NOODLE : It shall be done, sir. (He adjusts levers on switchboard. Electronic buzzes and beeps are heard as the curtains open.)
यह हो जाएगा, महामहिम। (वह स्विचबोर्ड पर लीवर एडजस्ट करता है। पर्दे खुलते ही इलेक्ट्रॉनिक बज़ और बीप की आवाज़ें सुनाई देती हैं।)
SCENE / दृश्य 2
READ AND FIND OUT / पढ़िए और जानिए
- What guesses are made by Think–Tank about the books found on earth?
- थिंक-टैंक ने पृथ्वी पर मिली किताबों के बारे में क्या-क्या अनुमान लगाता है?
TIME : A few seconds later / कुछ सेकंड बाद
PLACE : Mars Space Control and the Centerville Public Library / मंगल अंतरिक्ष नियंत्रण केंद्र और सेंट्रविल पब्लिक लाइब्रेरी
AT RISE : Captain Omega stands at centre, opening and closing card catalogue drawers in a confused fashion. Lieutenant Iota is up left, counting books in a bookcase. Sergeant Oop is at right, opening and closing a book, turning it upside down, shaking it and then riffling the pages and shaking his head.
कैप्टन ओमेगा केंद्र में खड़ी है, और उलझन में कार्ड कैटलॉग (सूची पत्र) के दराजों को खोल और बंद कर रही है। लेफ्टिनेंट आयोटा बाईं ओर ऊपर है, और एक अलमारी में रखी किताबों को गिन रही है। सार्जेंट ऊप दाईं ओर है, जो एक किताब को खोल-बंद कर रहा है, उसे उल्टा घुमा रहा है, हिला रहा है और फिर पन्ने पलटते हुए सिर हिला रहा है।
NOODLE : (adjusting knobs) I have a close sighting of the space crew, sir.
(Think-Tank puts on a pair of enormous goggles and turns towards the stage to watch.) They seem to have entered some sort of Earth structure.
(नॉब्स को घुमाते हुए) श्रीमान, मुझे अंतरिक्ष दल का नज़दीकी दृश्य दिखाई दे रहा है।
(थिंक-टैंक बड़े-बड़े चश्मे पहनता है और देखने के लिए मंच की ओर मुड़ता है।) ऐसा लगता है कि उन्होंने पृथ्वी की किसी संरचना में प्रवेश किया है।
THINK-TANK :Excellent. Make voice contact. / बहुत अच्छे। उनसे ध्वनि संपर्क स्थापित करो।
NOODLE : (speaking into a microphone) Mars Space Control calling the crew of Probe One. Mars Space Control calling the crew of Probe One. Come in, Captain Omega, and give us your location.
(माइक्रोफोन में बोलते हुए) मंगल अंतरिक्ष नियंत्रण केंद्र, प्रोब वन (Probe One) के दल को बुला रहा है। मंगल अंतरिक्ष नियंत्रण केंद्र, प्रोब वन के दल को बुला रहा है। कैप्टन ओमेगा, जवाब दीजिए और हमें अपनी स्थिति बताइए।
OMEGA : (speaking into a disk which is on a chain around her neck) Captain Omega to Mars Space Control. Lieutenant Iota, Sergeant Oop, and I have arrived on Earth without incident. We have taken shelter in this (indicates room) — this square place. Have you any idea where we are, Lieutenant Iota?
(गले में लटकी हुई एक डिस्क में बोलते हुए) कैप्टन ओमेगा, मंगल अंतरिक्ष नियंत्रण केंद्र के लिए। लेफ्टिनेंट आयोटा, सार्जेंट ऊप और मैं बिना किसी दुर्घटना के पृथ्वी पर पहुँच गए हैं। हमने इस—(कमरे की ओर इशारा करते हुए)—इस चौकोर जगह में शरण ली है। लेफ्टिनेंट आयोटा, क्या आपको कोई अंदाज़ा है कि हम कहाँ हैं?
IOTA : I can’t figure it out, Captain. (holding up a book) I’ve counted two thousand of these peculiar items. This place must be some sort of storage barn. What do you think, Sergeant Oop?
कैप्टन, मैं इसे समझ नहीं पा रही हूँ। (एक किताब ऊपर उठाते हुए) मैंने ऐसी दो हज़ार अजीब चीज़ें गिनी हैं। यह जगह शायद कोई गोदाम (storage barn) है। सार्जेंट ऊप, आपको क्या लगता है?
OOP : I haven’t a clue. I’ve been to seven galaxies, but I’ve never seen anything like this. Maybe they’re hats. (He opens a book and puts it on his head.) Say, maybe this is a haberdashery!
मुझे रत्ती भर भी अंदाज़ा नहीं है। मैं सात आकाशगंगाओं में घूम चुका हूँ, पर मैंने ऐसा कभी कुछ नहीं देखा। शायद ये टोपियाँ हैं। (वह एक किताब खोलता है और उसे अपने सिर पर रखता है।) अरे भाई, शायद यह टोपियों की दुकान है!
OMEGA : (bowing low) Perhaps the Great and Mighty Think Tank will give us the benefit of his thought on the matter.
(नीचे झुकते हुए) शायद महान और शक्तिशाली थिंक-टैंक इस मामले पर अपने विचार देकर हमें लाभान्वित करेंगे।
THINK-TANK : Elementary, my dear Omega. Hold one of the items up so that I may view it closely. (Omega holds a book on the palm of her hand.) Yes, yes, I understand now. Since Earth creatures are always eating, the place in which you find yourselves is undoubtedly a crude refreshment stand.
बहुत साधारण है, मेरी प्यारी ओमेगा। इनमें से एक चीज़ को ऊपर उठाओ ताकि मैं इसे करीब से देख सकूँ। (ओमेगा अपनी हथेली पर एक किताब रखती है।) हाँ, हाँ, अब मैं समझ गया। चूँकि पृथ्वी के प्राणी हमेशा खाते रहते हैं, इसलिए जिस स्थान पर आप हैं, वह निसंदेह एक साधारण जलपान केंद्र है।
OMEGA : (to Iota and Oop) He says we’re in a refreshment stand. / (आयोटा और ऊप से) वह कह रहे हैं कि हम एक जलपान केंद्र में हैं।
OOP : Well, the Earthlings certainly have a strange diet. / खैर, पृथ्वीवासियों का खान-पान निश्चित रूप से बहुत अजीब है।
THINK-TANK : That item in your hand is called a sandwich. / तुम्हारे हाथ में जो चीज़ है, उसे सैंडविच कहा जाता है।
OMEGA : (nodding) A sandwich. / (सिर हिलाते हुए) एक सैंडविच।
IOTA : (nodding) A sandwich. / (सिर हिलाते हुए) एक सैंडविच।
OOP : (taking book from his head) A sandwich? / (अपने सिर से किताब उतारते हुए) एक सैंडविच?
THINK-TANK : Sandwiches are the main staple of Earth diet. Look at it closely.(Omega squints at book.) There are two slices of what is called bread, and between them is some sort of filling.
सैंडविच पृथ्वी के आहार का मुख्य हिस्सा हैं। इसे करीब से देखो। (ओमेगा किताब को गौर से देखती है।) इसमें दो परतें हैं जिसे ब्रेड कहा जाता है, और उनके बीच किसी तरह की भरावन (filling) है।
OMEGA : That is correct, sir. / यह सही है, श्रीमान।
THINK-TANK : To confirm my opinion, I order you to eat it. / अपनी राय की पुष्टि के लिए, मैं तुम्हें इसे खाने का आदेश देता हूँ।
OMEGA : (gulping) Eat it? / (थूक निगलते हुए) इसे खाना है?
THINK-TANK : Do you doubt the Mighty Think-Tank? / क्या तुम्हें शक्तिशाली थिंक-टैंक पर संदेह है?
OMEGA : Oh, no, no. But poor Lieutenant Iota has not had her breakfast. Lieutenant Iota, I order you to eat this — this sandwich.
ओह, नहीं, नहीं। पर बेचारी लेफ्टिनेंट आयोटा ने अभी नाश्ता नहीं किया है। लेफ्टिनेंट आयोटा, मैं तुम्हें आदेश देती हूँ कि तुम इस—इस सैंडविच को खाओ।
IOTA : (dubiously) Eat it? Oh, Captain! It’s a very great honour to be the first Martian to eat a sandwich, I’m sure, but — but how can I be so impolite as to eat before my Sergeant? (handing Oop the book and saying brightly) Sergeant Oop, I order you to eat the sandwich immediately.
(संदेह के साथ) मैं इसे खाऊं? ओह, कैप्टन! मुझे यकीन है कि सैंडविच खाने वाला पहला मंगलवासी होना एक बहुत बड़ा सम्मान है, पर—पर मैं अपने सार्जेंट से पहले खाकर इतनी अशिष्ट कैसे हो सकती हूँ? (ऊप को किताब थमाते हुए और उत्साह से कहते हुए) सार्जेंट ऊप, मैं तुम्हें आदेश देती हूँ कि इस सैंडविच को तुरंत खाओ।
OOP : (making a face) Who, Lieutenant? Me, Lieutenant? / (मुंह बनाते हुए) कौन, लेफ्टिनेंट? मैं, लेफ्टिनेंट?
IOTA and OMEGA : (saluting) For the glory of Mars, Oop! / (सलाम करते हुए) मंगल की शान के लिए, ऊप!
OOP : Yes, of course! (unhappily) Immediately. (He opens his mouth wide. Omega and Iota watch him breathlessly. He bites down on a corner of the book, and pantomimes chewing and swallowing, while making terrible faces.)
हाँ, क्यों नहीं! (दुखी होकर) अभी खाता हूँ। (वह अपना मुँह पूरा खोलता है। ओमेगा और आयोटा उसे बेताबी से देखते हैं। वह किताब के एक कोने को काटता है, और भयानक मुँह बनाते हुए चबाने और निगलने का अभिनय करता है।)
OMEGA : Well, Oop? / तो, ऊप?
IOTA : Well, Oop? (Oop coughs. Omega and Iota pound him on the back.) / तो, ऊप? (ऊप खाँसता है। ओमेगा और आयोटा उसकी पीठ थपथपाती हैं।)
THINK-TANK : Was it not delicious, Sergeant Oop? / क्या यह स्वादिष्ट नहीं था, सार्जेंट ऊप?
OOP : (saluting) That is correct, sir. It was not delicious. I don’t know how the Earthlings can get those sandwiches down without water. They’re dry as Martian dust.
(सलाम करते हुए) बिल्कुल सही कहा, श्रीमान। यह स्वादिष्ट नहीं था। मुझे नहीं पता कि पृथ्वीवासी बिना पानी के इन सैंडविचों को गले से नीचे कैसे उतारते हैं। ये तो मंगल की धूल की तरह सूखे हैं।
NOODLE : Sir, sir. Great and Mighty Think-Tank. I beg your pardon, but an insignificant bit of data floated into my mind about those sandwiches.
श्रीमान, श्रीमान। महान और शक्तिशाली थिंक-टैंक। मैं माफ़ी चाहता हूँ, लेकिन उन सैंडविचों के बारे में जानकारी का एक मामूली सा अंश मेरे दिमाग में आया है।
THINK-TANK : It can’t be worth much, but go ahead. Give us your trifling bit of data. / यह बहुत काम का तो नहीं होगा, फिर भी बताओ। अपनी वह छोटी सी जानकारी हमें दो।
NOODLE : Well, sir, I have seen surveyor films of those sandwiches. I noticed that the Earthlings did not eat them. They used them as some sort of communication device.
दरअसल श्रीमान, मैंने उन सैंडविचों की सर्वेक्षण फ़िल्में देखी हैं। मैंने गौर किया कि पृथ्वीवासी उन्हें खाते नहीं थे। वे उनका उपयोग किसी प्रकार के संचार उपकरण के रूप में करते थे।
THINK-TANK : (haughtily) Naturally. That was my next point. These are actually communication sandwiches. Think-Tank is never wrong. Who is never wrong?
(अभिमान से) स्वाभाविक है। मेरा अगला बिंदु यही था। ये वास्तव में 'संचार सैंडविच' हैं। थिंक-टैंक कभी गलत नहीं होता। कौन कभी गलत नहीं होता?
ALL : (saluting) Great and Mighty Think-Tank is never wrong. / (सलाम करते हुए) महान और शक्तिशाली थिंक-टैंक कभी गलत नहीं होता।
THINK-TANK : Therefore, I order you to listen to them. / इसलिए, मैं तुम्हें उन्हें सुनने का आदेश देता हूँ।
OMEGA : Listen to them? / उन्हें सुनना है?
IOTA AND OOP : (to each other, puzzled) Listen to them? / (एक-दूसरे से, हैरान होकर) उन्हें सुनना है?
THINK-TANK : Do you have marbles in your ears? I said, listen to them. (Martians bow very low.) / क्या तुम्हारे कानों में कंचे (marbles) भरे हैं? मैंने कहा, उन्हें सुनो। (मंगलवासी बहुत झुककर प्रणाम करते हैं।)
OMEGA : It shall be done, sir. (They each take two books from the case, and hold them to their ears, listening intently.) / ऐसा ही होगा, श्रीमान। (वे अलमारी से दो-दो किताबें लेते हैं और उन्हें अपने कानों से लगाकर ध्यान से सुनने लगते हैं।)
IOTA : (whispering to Omega) Do you hear anything? / (ओमेगा से फुसफुसाते हुए) क्या आपको कुछ सुनाई दे रहा है?
OMEGA : (whispering back) Nothing. Do you hear anything, Oop? / (फुसफुसाते हुए जवाब में) कुछ नहीं। ऊप, क्या तुम्हें कुछ सुनाई दे रहा है?
OOP : (loudly) Not a thing! (Omega and Iota jump in fright.) / (ज़ोर से) कुछ भी नहीं! (ओमेगा और आयोटा डर के मारे उछल पड़ते हैं।)
OMEGA AND IOTA : Sh-h-h! (They listen intently again.) / श्श्श-श्श! (वे फिर से ध्यान से सुनते हैं।)
THINK-TANK : Well? Well? Report to me. What do you hear? / तो? तो? मुझे रिपोर्ट दो। तुम्हें क्या सुनाई दे रहा है?
OMEGA : Nothing, sir. Perhaps we are not on the correct frequency. / कुछ नहीं, श्रीमान। शायद हम सही फ्रीक्वेंसी/आवृत्ति पर नहीं हैं।
IOTA : Nothing, sir. Perhaps the Earthlings have sharper ears than we do. / कुछ नहीं, श्रीमान। शायद पृथ्वीवासियों के कान हमसे ज़्यादा तेज़ हैं।
OOP : I don’t hear a thing. Maybe these sandwiches don’t make sounds. / मुझे तो कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा। शायद इन सैंडविचों से आवाज़ नहीं आती।
THINK-TANK : What? Does somebody suggest the Mighty Think-Tank has made a mistake? / क्या? क्या कोई यह सुझाव दे रहा है कि महान थिंक-टैंक से गलती हुई है?
OMEGA : Oh, no, sir; no, sir. We’ll keep listening. / ओह, नहीं, श्रीमान; बिल्कुल नहीं, श्रीमान। हम सुनना जारी रखेंगे।
NOODLE : Please excuse me, your Brilliance, but a cloudy piece of information is twirling around in my head. / क्षमा करें, महामहिम, लेकिन एक धुंधली सी जानकारी मेरे दिमाग में घूम रही है।
THINK-TANK : Well, twirl it out, Noodle, and I will clarify it for you. / खैर, उसे बाहर निकालो, नूडल, और मैं उसे तुम्हारे लिए स्पष्ट कर दूँगा।
NOODLE : I seem to recall that the Earthlings did not listen to the sandwiches; they opened them and watched them. / मुझे याद आ रहा है कि पृथ्वीवासी सैंडविचों को सुनते नहीं थे; वे उन्हें खोलते थे और उन्हें देखते थे।
THINK-TANK : Yes, that is quite correct, I will clarify that for you, Captain Omega. Those sandwiches are not for ear communication, they are for eye communication. Now, Captain Omega, take that large, colourful sandwich over there. It appears to be important. Tell me what you observe.
हाँ, यह बिल्कुल सही है, मैं इसे तुम्हारे लिए स्पष्ट कर देता हूँ, कैप्टन ओमेगा। वे सैंडविच कान से संचार के लिए नहीं, बल्कि आँखों से संचार के लिए हैं। अब, कैप्टन ओमेगा, वहाँ रखा वह बड़ा, रंगीन सैंडविच उठाओ। वह महत्वपूर्ण लग रहा है। मुझे बताओ कि तुम क्या देख रही हो।
(Omega picks up a very large volume of Mother Goose, holding it so that the audience can see the title. Iota looks over her left shoulder, and Oop peers over her right shoulder.)
(ओमेगा 'मदर गूज़' का एक बहुत बड़ा भाग उठाती है, और उसे इस तरह पकड़ती है कि दर्शक शीर्षक देख सकें। आयोटा उसके बाएँ कंधे के ऊपर से देखती है, और ऊप उसके दाएँ कंधे के ऊपर से झाँकता है।)
OMEGA : It appears to contain pictures of Earthlings. / ऐसा लगता है कि इसमें पृथ्वीवासियों की तस्वीरें हैं।
IOTA : There seems to be some sort of code. / इसमें कोई गुप्त कोड मालूम पड़ता है।
THINK-TANK : (sharply interested) Code? I told you this was important. Describe the code. / (गहरी दिलचस्पी के साथ) कोड? मैंने कहा था ना कि यह महत्वपूर्ण है। कोड का वर्णन करो।
OOP : It’s little lines and squiggles and dots — thousands of them alongside the pictures. / इसमें छोटी रेखाएँ, टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें और बिंदु हैं—तस्वीरों के साथ हज़ारों की संख्या में।
THINK-TANK : Perhaps the Earthlings are not as primitive as we have thought. We must break the code. / शायद पृथ्वीवासी उतने आदिम (primitive) नहीं हैं जितना हमने सोचा था। हमें यह कोड तोड़ना ही होगा।
NOODLE : Forgive me, your Cleverness, but did not the chemical department give our space people vitamins to increase their intelligence? / क्षमा करें, आपकी चतुराई, लेकिन क्या रसायन विभाग ने हमारे अंतरिक्ष यात्रियों को उनकी बुद्धि बढ़ाने के लिए विटामिन नहीं दिए थे?
THINK-TANK : Stop! A thought of magnificent brilliance has come to me. Space people, our chemical department has given you vitamins to increase your intelligence. Take them immediately and then watch the sandwich. The meaning of the code will slowly unfold before you.
रुको! मेरे दिमाग में एक अत्यंत शानदार विचार आया है। अंतरिक्ष यात्रियों, हमारे रसायन विभाग ने तुम्हारी बुद्धि बढ़ाने के लिए तुम्हें विटामिन दिए हैं। उन्हें तुरंत लो और फिर सैंडविच को देखो। कोड का अर्थ धीरे-धीरे तुम्हारे सामने प्रकट हो जाएगा।
OMEGA : It shall be done, sir. Remove vitamins. (Crew takes vitamins from boxes on their belts.) Present vitamins. (They hold vitamins out in front of them, stiffly.) Swallow vitamins. (They pop the vitamins into their mouths and gulp simultaneously. They open their eyes wide, their heads shake, and they put their hands to their foreheads.)
ऐसा ही होगा, श्रीमान। विटामिन निकालो। (दल अपनी बेल्ट पर लगे बक्सों से विटामिन निकालते हैं।) विटामिन पेश करो। (वे विटामिन को अपने सामने अकड़कर पकड़ते हैं।) विटामिन निगलो। (वे विटामिन को अपने मुँह में डालते हैं और एक साथ गटक जाते हैं। वे अपनी आँखें फैलाते हैं, उनके सिर हिलते हैं, और वे अपने माथे पर हाथ रखते हैं।)
THINK-TANK : Excellent. Now, decipher that code. / बहुत अच्छे। अब, उस कोड को डिकोड करो।
ALL : It shall be done, sir. (They frown over the book, turning pages.) / ऐसा ही होगा, श्रीमान। (वे किताब पर माथापच्ची करते हैं और पन्ने पलटते हैं।)
OMEGA : (brightly) Aha! / (उत्साह से) अहा!
IOTA : (brightly) Oho! / (उत्साह से) अहा!
OOP : (bursting into laughter) Ha, ha, ha. / (हँसी में फूटते हुए) हा, हा, हा।
THINK-TANK : What does it say? Tell me this instant. Transcribe, Omega. / यह क्या कहता है? मुझे इसी पल बताओ। ओमेगा, इसका अनुवाद करो।
OMEGA : Yes, sir. (She reads with great seriousness.) Mistress Mary, quite contrary, How does your garden grow? With cockle shells and silver bells And pretty maids all in a row.
जी, श्रीमान। (वह बड़ी गंभीरता के साथ पढ़ती है।) मिस्ट्रेस मैरी, सबसे निराली, कैसी है तुम्हारी ये बगिया वाली? चाँदी की घंटियों और सीपियों के साथ और सुंदर कन्याओं की एक कतार के साथ।
OOP : Ha, ha, ha. Imagine that. Pretty maids growing in a garden. / हा, हा, हा। ज़रा सोचिए। बगीचे में सुंदर कन्याएँ उग रही हैं।
THINK-TANK : (alarmed) Stop! This is no time for levity. Don’t you realise the seriousness of this discovery? The Earthlings have discovered how to combine agriculture and mining. They can actually grow crops of rare metals such as silver. And cockle shells. They can grow high explosives, too. Noodle, contact our invasion fleet.
(घबराकर) रुको! यह हँसी-मज़ाक का समय नहीं है। क्या तुम्हें इस खोज की गंभीरता का अंदाज़ा नहीं है? पृथ्वीवासियों ने कृषि और खनन को मिलाने का तरीका खोज लिया है। वे वास्तव में चाँदी जैसी दुर्लभ धातुओं की फसल उगा सकते हैं। और सीपियाँ! वे उच्च विस्फोटक भी उगा सकते हैं। नूडल, हमारे आक्रमणकारी बेड़े से संपर्क करो।
NOODLE : They are ready to go down and take over Earth, sir. / वे नीचे जाने और पृथ्वी पर कब्ज़ा करने के लिए तैयार हैं, श्रीमान।
THINK-TANK : Tell them to hold. Tell them new information has come to us about Earth. Iota, transcribe. / उन्हें रुकने के लिए कहो। उनसे कहो कि हमें पृथ्वी के बारे में नई जानकारी मिली है। आयोटा, अनुवाद करो।
IOTA : Yes, sir. (She reads very gravely.) Hey diddle diddle! The cat and the fiddle, The cow jumped over the moon, The little dog laughed to see such sport, And the dish ran away with the spoon.
जी, श्रीमान। (वह बहुत गंभीरता से पढ़ती है।) हे डिडल डिडल! बिल्ली और सारंगी, गाय चाँद के ऊपर से कूदी, नन्हा कुत्ता यह खेल देख हँसा, और थाली चम्मच को लेकर भाग गई।
OOP : (laughing) The dish ran away with the spoon! / (हँसते हुए) थाली चम्मच को लेकर भाग गई!
THINK-TANK : Cease laughter. Desist. This is more and more alarming. The Earthlings have reached a high level of civilisation. Didn’t you hear? They have taught their domesticated animals musical culture and space techniques. Even their dogs have a sense of humour. Why, at this very moment, they may be launching an interplanetary attack of millions of cows! Notify the invasion fleet. No invasion today Oop, transcribe the next code.
हँसना बंद करो। रुक जाओ। यह और भी भयावह होता जा रहा है। पृथ्वीवासी सभ्यता के उच्च स्तर पर पहुँच चुके हैं। क्या तुमने सुना नहीं? उन्होंने अपने पालतू जानवरों को संगीत की संस्कृति और अंतरिक्ष की तकनीक सिखा दी है। यहाँ तक कि उनके कुत्तों में भी हास्य की भावना है। क्यों, हो सकता है कि इसी पल वे लाखों गायों का एक अंतर्ग्रहीय हमला शुरू कर रहे हों! आक्रमणकारी बेड़े को सूचित करो। आज कोई आक्रमण नहीं होगा। ऊप, अगला कोड पढ़ो।
OOP : Yes, sir. (reading) Humpty Dumpty sat on the wall, Humpty Dumpty had a great fall; All the King’s horses and all the King’s men, Cannot put Humpty Dumpty together again. Oh, look, sir. Here’s a picture of Humpty Dumpty. Why, sir, he looks like — he looks like — (turns large picture of Humpty Dumpty towards Think-Tank and the audience)
जी, श्रीमान। (पढ़ते हुए) हम्पटी डम्पटी दीवार पर बैठा था, हम्पटी डम्पटी बहुत ज़ोर से गिरा; राजा के सारे घोड़े और राजा के सारे सैनिक, हम्पटी डम्पटी को फिर से जोड़ न सके। ओह, देखिए, श्रीमान। यहाँ हम्पटी डम्पटी की एक तस्वीर है। अरे, श्रीमान, वह तो बिल्कुल—वह तो बिल्कुल—(वह हम्पटी डम्पटी की बड़ी तस्वीर थिंक-टैंक और दर्शकों की ओर घुमाता है)
THINK-TANK : (screaming and holding his head) It’s me! It’s my Great and Mighty Balloon Brain. The Earthlings have seen me, and they’re after me. “Had a great fall!” — That means they plan to capture Mars Central Control and me! It’s an invasion of Mars! Noodle, prepare a space capsule for me. I must escape without delay. Space people, you must leave Earth at once, but be sure to remove all traces of your visit. The Earthlings must not know that I know. (Omega, Iota, and Oop rush about, putting books back on shelves.)
(चीखते हुए और अपना सिर पकड़ते हुए) यह तो मैं हूँ! यह मेरा महान और शक्तिशाली गुब्बारा-दिमाग है। पृथ्वीवासियों ने मुझे देख लिया है, और वे मेरे पीछे पड़े हैं। "बहुत ज़ोर से गिरा!"—इसका मतलब है कि वे मंगल केंद्रीय नियंत्रण और मुझे पकड़ने की योजना बना रहे हैं! यह मंगल पर आक्रमण है! नूडल, मेरे लिए एक अंतरिक्ष कैप्सूल तैयार करो। मुझे बिना किसी देरी के भागना होगा। अंतरिक्ष यात्रियों, तुम तुरंत पृथ्वी छोड़ दो, लेकिन अपनी यात्रा के सारे निशान मिटाना मत भूलना। पृथ्वीवासियों को यह पता नहीं चलना चाहिए कि मुझे सब पता चल गया है। (ओमेगा, आयोटा और ऊप इधर-उधर भागते हैं और किताबों को वापस अलमारी में रखते हैं।)
NOODLE : Where shall we go, sir? / हम कहाँ जाएँगे, श्रीमान?
THINK-TANK : A hundred million miles away from Mars. Order the invasion fleet to evacuate the entire planet of Mars. We are heading for Alpha Centauri, a hundred million miles away. (Omega, Iota, and Oop run off right as Noodle helps Think-Tank off left and the curtain closes. Spotlight shines on Historian down right.)
मंगल से दस करोड़ मील दूर। आक्रमणकारी बेड़े को पूरा मंगल ग्रह खाली करने का आदेश दो। हम अल्फ़ा सेंटॉरी (Alpha Centauri) की ओर जा रहे हैं, जो दस करोड़ मील दूर है। (ओमेगा, आयोटा और ऊप दाईं ओर भागते हैं, जबकि नूडल थिंक-टैंक को बाईं ओर ले जाने में मदद करता है और पर्दा गिरता है। दाईं ओर नीचे इतिहासकार पर स्पॉटलाइट चमकती है।)
HISTORIAN : (chuckling) And that’s how one dusty old book of nursery rhymes saved the world from a Martian invasion. As you all know, in the twenty-fifth century, five hundred years after all this happened, we Earthlings resumed contact with Mars, and we even became very friendly with the Martians. By that time, Great and Mighty Think-Tank had been replaced by a very clever Martian — the wise and wonderful Noodle! Oh, yes, we taught the Martians the difference between sandwiches and books. We taught them how to read, too, and we established a model library in their capital city of Marsopolis. But as you might expect, there is still one book that the Martians can never bring themselves to read. You’ve guessed it — Mother Goose! (She bows and exits right.)
(मुस्कुराते हुए) और इस तरह बाल-गीतों की एक धूल भरी पुरानी किताब ने दुनिया को मंगल के आक्रमण से बचा लिया। जैसा कि आप सभी जानते हैं, पच्चीसवीं शताब्दी में, इस घटना के पाँच सौ साल बाद, हम पृथ्वीवासियों ने मंगल के साथ फिर से संपर्क स्थापित किया, और हम मंगलवासियों के साथ बहुत मित्रवत भी हो गए। उस समय तक, महान और शक्तिशाली थिंक-टैंक की जगह एक बहुत ही चतुर मंगलवासी ने ले ली थी—बुद्धिमान और अद्भुत नूडल! ओह, हाँ, हमने मंगलवासियों को सैंडविच और किताबों के बीच का अंतर सिखाया। हमने उन्हें पढ़ना भी सिखाया, और हमने उनकी राजधानी 'मार्सोपोलिस' में एक आदर्श पुस्तकालय भी स्थापित किया। लेकिन जैसा कि आप उम्मीद कर सकते हैं, अभी भी एक किताब ऐसी है जिसे मंगलवासी कभी पढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। आपने सही अंदाज़ा लगाया—मदर गूज़! (वह झुकती है और दाईं ओर से बाहर निकल जाती है।)
CURTAIN / पर्दा गिरता है
Comments
Post a Comment
Tell Us Your Like, Dislike And Suggestions👇