FP.10.3. The Midnight Visitor: Explanation in Hindi Class 10 English CBSE

About the Author

Robert Arthur Jr. (1909–1969) was an American writer best known for his engaging mystery, crime, and suspense stories. He had a special talent for blending clever plots with psychological twists, which kept readers hooked till the very end. Robert Arthur wrote for magazines, radio, television, and films, showing his versatility as a storyteller.
He gained wide popularity among young readers through The Three Investigators series, which he created and initially wrote. His stories often focus on intelligence, presence of mind, and the power of reasoning rather than physical strength. The Midnight Visitor is a fine example of his style, where wit and intelligence help the protagonist outsmart the enemy.
Arthur’s writing is known for simple language, strong suspense, and unexpected endings, making his works ideal for school students. Even today, his stories are enjoyed for their sharp plotting and timeless appeal. 

Explanation in Hindi

Ausable, a secret agent, is expecting to get a very important report. Another secret agent, Max, threatens him with a pistol, demanding the report. Does Ausable outwit him? 
ओसेबुल, जो एक गुप्तचर है, एक बहुत ही महत्वपूर्ण रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहा है। तभी दूसरा गुप्तचर, मैक्स, हाथ में पिस्तौल लिए उसे धमकाता है और वह रिपोर्ट माँगता है। क्या ओसेबुल अपनी चतुराई से उसे मात दे पाएगा?

READ AND FIND OUT / पढ़िए और जानिए 

  1. How is Ausable different from other secret agents? 
  2. Who is Fowler and what is his first authentic thrill of the day?  
  1. ओसेबुल अन्य गुप्तचरों से किस तरह अलग है?
  2. फाउलर कौन है और उसे 'दिन का पहला असली रोमांच' कब महसूस होता है?

Textbook Question-Answers 

AUSABLE did not fit any description of a secret agent Fowler had ever read. Following him down the musty corridor of the gloomy French hotel where Ausable had a room, Fowler felt let down. It was a small room, on the sixth and top floor, and scarcely a setting for a romantic adventure. 

ओसेबुल किसी भी तरह से उस 'सीक्रेट एजेंट' जैसा नहीं दिखता था, जैसा कि फाउलर ने अपनी कहानियों में पढ़ा था। उस पुराने फ्रांसीसी होटल के सीलन भरे और बदबूदार गलियारे से होते हुए, जब फाउलर ओसेबुल के पीछे-पीछे उसके कमरे तक जा रहा था, तो उसे एक अजीब सी निराशा महसूस हो रही थी। वह कमरा बहुत छोटा था—छठी और आखिरी मंज़िल पर—जो किसी भी लिहाज़ से एक जासूसी रोमांच के लिए उपयुक्त जगह नहीं लगती थी।

Ausable was, for one thing, fat. Very fat. And then there was his accent. Though he spoke French and German passably, he had never altogether lost the American accent he had brought to Paris from Boston twenty years ago. 

सबसे पहली बात, ओसेबुल बहुत मोटा था—हद से ज़्यादा मोटा। और फिर उसका बोलने का अंदाज़ा। हालाँकि वह फ्रेंच और जर्मन कामचलाऊ बोल लेता था, लेकिन वह अपना अमेरिकी लहजा (accent) कभी पूरी तरह नहीं छोड़ पाया था, जिसे वह बीस साल पहले बोस्टन से पेरिस लेकर आया था। 

“You are disappointed,” Ausable said wheezily over his shoulder. “You were told that I was a secret agent, a spy, dealing in espionage and danger. You wished to meet me because you are a writer, young and romantic. You envisioned mysterious figures in the night, the crack of pistols, drugs in the wine.” 

“तुम्हें निराशा हुई होगी,” ओसेबुल ने हाँफते हुए अपने कंधे के पीछे से कहा। “तुम्हें बताया गया था कि मैं एक गुप्तचर हूँ—जासूसी और ख़तरों की दुनिया का खिलाड़ी। तुम एक युवा और कल्पनाशील लेखक हो, इसलिए तुम मुझसे मिलना चाहते थे। तुमने शायद रात के सन्नाटे में रहस्यमयी आकृतियों, गोलियों की आवाज़ और शराब में नशीली दवाओं की कल्पना की होगी।” 

“Instead, you have spent a dull evening in a French music hall with a sloppy fat man who, instead of having messages slipped into his hand by dark-eyed beauties, gets only a prosaic telephone call making an appointment in his room. You have been bored!” The fat man chuckled to himself as he unlocked the door of his room and stood aside to let his frustrated guest enter. 

“लेकिन इसके बजाय, तुम्हें एक उबाऊ शाम एक साधारण से फ्रांसीसी म्यूज़िक हॉल में एक बेडौल मोटे आदमी के साथ बितानी पड़ी, जिसे किसी कजरारी आँखों वाली हसीना से गुप्त संदेश नहीं मिलते, बल्कि महज़ एक साधारण सा फोन आता है, जिसमें उसके कमरे में मिलने का समय तय किया जाता है। तुम वाकई ऊब गए हो!” यह कहते हुए वह मोटा आदमी खुद ही हँस पड़ा। उसने दरवाज़ा खोला और अपने मायूस मेहमान को अंदर आने का रास्ता देते हुए एक तरफ हट गया। 

“You are disillusioned,” Ausable told him. “But take cheer, my young friend. Presently you will see a paper, a quite important paper for which several men and women have risked their lives, come to me. Some day soon that paper may well affect the course of history. In that thought is drama, is there not?” 

“तुम्हारा मोहभंग हो गया है,” ओसेबुल ने कहा। “लेकिन हौसला रखो, मेरे दोस्त। अभी तुम एक ऐसा काग़ज़ देखोगे—एक बेहद ज़रूरी दस्तावेज़—जिसके लिए कई मर्दों और औरतों ने अपनी जान दांव पर लगाई है। बहुत मुमकिन है कि भविष्य में यही काग़ज़ इतिहास का रुख़ मोड़ दे। क्या इसमें रोमांच नहीं है?” 

As he spoke, Ausable closed the door behind him. Then he switched on the light. 
And as the light came on, Fowler had his first authentic thrill of the day. For halfway across the room, a small automatic pistol in his hand, stood a man. 
Ausable blinked a few times. 

इतना कहकर ओसेबुल ने दरवाज़ा बंद किया और कमरे की बत्ती जला दी।
बत्ती जलते ही फाउलर को उस दिन का 'पहला असली रोमांच' महसूस हुआ। कमरे के ठीक बीच में, हाथ में एक छोटी ऑटोमैटिक पिस्तौल लिए एक आदमी खड़ा था।
ओसेबुल ने अपनी पलकें झपकाईं। 

“Max,” he wheezed, “you gave me quite a start. I thought you were in Berlin. What are you doing here in my room?”

“मैक्स!” वह हकलाते हुए बोला, “तुमने तो मुझे डरा ही दिया। मुझे लगा था कि तुम बर्लिन में हो। तुम मेरे कमरे में क्या कर रहे हो?” 

READ AND FIND OUT / पढ़िए और जानिए 

  1. How has Max got in? 
  2. How does Ausable say he got in? 
  1. मैक्स कमरे के अंदर कैसे पहुँचा?
  2. ओसेबुल ने उसके आने का क्या कारण बताया?

Textbook Question-Answers

Max was slender, a little less than tall, with features that suggested slightly the crafty, pointed countenance of a fox. There was about him — aside from the gun — nothing especially menacing. 

मैक्स दुबला-पतला था, कद औसत से थोड़ा कम, और उसके चेहरे पर लोमड़ी जैसी चालाकी साफ़ झलकती थी। हाथ में पकड़ी बंदूक के अलावा, उसमें डराने जैसा कुछ खास नहीं था। 

“The report,” he murmured. “The report that is being brought to you tonight concerning some new missiles. I thought I would take it from you. It will be safer in my hands than in yours.” 

“वह रिपोर्ट,” उसने धीमी आवाज़ में कहा, “वह रिपोर्ट जो आज रात तुम्हारे पास आने वाली है—मिसाइलों से जुड़ी हुई। मैंने सोचा कि उसे तुमसे ले लूँ। वह तुम्हारे पास रहने से ज़्यादा मेरे पास सुरक्षित रहेगी।” 

Ausable moved to an armchair and sat down heavily. “I’m going to raise the devil with the management this time, and you can bet on it,” he said grimly. “This is the second time in a month that somebody has got into my room through that nuisance of a balcony!” Fowler’s eyes went to the single window of the room. It was an ordinary window, against which now the night was pressing blackly. 

ओसेबुल थककर एक कुर्सी पर धँस गया। “इस बार तो मैं होटल मैनेजमेंट की क्लास लगा दूँगा,” उसने कड़वाहट भरे स्वर में कहा। “यह इस महीने में दूसरी बार है जब कोई उस कमबख्त बालकनी के रास्ते मेरे कमरे में घुस आया है!” फाउलर की नज़र कमरे की इकलौती खिड़की पर गई। खिड़की के बाहर रात का गहरा अँधेरा छाया था। 

“Balcony?” Max said, with a rising inflection. “No, a passkey. I did not know about the balcony. It might have saved me some trouble had I known.” 

“बालकनी?” मैक्स ने हैरानी से पूछा। “नहीं, मेरे पास तो मास्टर-की (नकली चाबी) थी। मुझे बालकनी के बारे में पता ही नहीं था। अगर पता होता तो मेरी मेहनत बच जाती।” 

“It’s not my balcony,” Ausable said with extreme irritation. “It belongs to the next apartment.” He glanced explanatorily at Fowler. “You see,” he said, “this room used to be part of a large unit, and the next room — through that door there — used to be the living room. It had the balcony, which extends under my window now. You can get onto it from the empty room two doors down — and somebody did, last month. The management promised to block it off. But they haven’t.” 

“वह मेरी बालकनी नहीं है,” ओसेबुल ने चिढ़ते हुए साफ़ किया। “वह बगल वाले फ्लैट की है।” उसने फाउलर की तरफ देखते हुए विस्तार से समझाया, “दरअसल, यह कमरा पहले एक बड़े फ्लैट का हिस्सा था। वह सामने वाला कमरा कभी ड्राइंग रूम हुआ करता था, और उसी से बालकनी जुड़ी थी। वही बालकनी अब मेरी खिड़की के ठीक नीचे तक आती है। दो दरवाज़े छोड़कर जो खाली कमरा है, वहाँ से उस बालकनी तक पहुँचा जा सकता है—और पिछले महीने भी कोई वहीं से अंदर आया था। मैनेजमेंट ने वादा किया था कि वे उसे बंद कर देंगे, लेकिन उन्होंने अब तक कुछ नहीं किया।” 

Max glanced at Fowler, who was standing stiffly not far from Ausable, and waved the gun with a commanding gesture. “Please sit down,” he said. “We have a wait of half an hour, I think.” 
“Thirty-one minutes,” Ausable said moodily. “The appointment was for twelve-thirty. I wish I knew how you learned about the report, Max.” 

मैक्स ने फाउलर की तरफ देखा और अपनी बंदूक से बैठने का इशारा किया। “बैठ जाओ,” उसने आदेश देते हुए कहा। “हमें अभी आधा घंटा इंतज़ार करना है।”
“इकतीस मिनट,” ओसेबुल ने उदास होकर कहा। “अपॉइंटमेंट साढ़े बारह बजे का था। काश मुझे पता होता कि तुम्हें इस रिपोर्ट के बारे में कैसे पता चला, मैक्स।”

The little spy smiled evilly. “And we wish we knew how your people got the report. But no harm has been done. I will get it back tonight. What is that? Who is at the door?” 

वह छोटा जासूस कुटिलता से मुस्कुराया, “और हमें भी यह जानने की बेताबी है कि तुम्हारे पास यह रिपोर्ट पहुँची कैसे। खैर, कोई बात नहीं, आज रात मैं इसे वापस ले लूँगा।—अरे! यह दरवाज़े पर कौन है?” 

Fowler jumped at the sudden knocking at the door. Ausable just smiled. “That will be the police,” he said. “I thought that such an important paper as the one we are waiting for should have a little extra protection. I told them to check on me to make sure everything was all right.” 

अचानक दरवाज़े पर हुई दस्तक से फाउलर उछल पड़ा। ओसेबुल के चेहरे पर बस एक मुस्कान थी। “शायद पुलिस होगी,” उसने शांत होकर कहा। “मैंने सोचा था कि इतनी ज़रूरी रिपोर्ट के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा सुरक्षा होनी चाहिए। इसलिए मैंने पुलिस से कह दिया था कि वे आकर चेक कर लें कि सब ठीक है या नहीं।” 

Max bit his lip nervously. The knocking was repeated. 
“What will you do now, Max?” Ausable asked. “If I do not answer the door, they will enter anyway. The door is unlocked. And they will not hesitate to shoot.” 

मैक्स ने घबराहट में अपने होंठ चबाए। दस्तक फिर से हुई।
“अब तुम क्या करोगे, मैक्स?” ओसेबुल ने पूछा। “अगर मैंने दरवाज़ा नहीं खोला, तो वे खुद ही अंदर आ जाएँगे। दरवाज़ा लॉक नहीं है, और वे गोली चलाने में पल भर की भी देरी नहीं करेंगे।” 

Max’s face was black with anger as he backed swiftly towards the window. He swung a leg over the sill. “Send them away!” he warned. “I will wait on the balcony. Send them away or I’ll shoot and take my chances!” 

मैक्स का चेहरा गुस्से और डर से काला पड़ गया। वह तेज़ी से पीछे हटकर खिड़की की तरफ बढ़ा। उसने अपनी एक टाँग खिड़की के बाहर लटका दी।
“उन्हें वापस भेज दो!” उसने फुसफुसाते हुए धमकाया। “मैं बालकनी पर छिपकर इंतज़ार करूँगा। उन्हें भेजो, वरना मैं गोली चला दूँगा और कोई भी जोखिम उठाने को तैयार हूँ!” 

The knocking at the door became louder and a voice was raised. “Mr Ausable! Mr Ausable!”
Keeping his body twisted so that his gun still covered the fat man and his guest, the man at the window grasped the frame with his free hand to support himself. Then he swung his other leg up and over the window-sill. 

दरवाज़े की दस्तक और तेज़ हो गई। बाहर से आवाज़ आई, “मिस्टर ओसेबुल! मिस्टर ओसेबुल!”
मैक्स ने बंदूक कमरे की तरफ ताने रखी और खिड़की के फ्रेम को पकड़कर खुद को बाहर की तरफ झुका लिया। फिर उसने अपनी दूसरी टाँग भी बाहर निकाल दी। 

The doorknob turned. Swiftly Max pushed with his left hand to free himself from the sill and drop to the balcony. And then, as he dropped, he screamed once, shrilly. 

जैसे ही दरवाज़े का हैंडल घूमा, मैक्स ने खुद को बाहर बालकनी की तरफ धकेल दिया। नीचे गिरते ही उसकी एक दिल दहला देने वाली चीख सुनाई दी। 

The door opened and a waiter stood there with a tray, a bottle and two glasses. “Here is the drink you ordered for when you returned,” he said, and set the tray on the table, deftly uncorked the bottle, and left the room. 

दरवाज़ा खुला। एक वेटर हाथ में ट्रे, एक बोतल और दो गिलास लेकर अंदर आया। “श्रीमान, आपके द्वारा मंगाई गई ड्रिंक हाज़िर है,” उसने ट्रे को मेज़ पर रखा, बोतल खोली और चुपचाप कमरे से बाहर चला गया। 

White-faced, Fowler stared after him. “But...” he stammered, “the police...” 
“There were no police.” Ausable sighed. “Only Henry, whom I was expecting.” 
“But won’t that man out on the balcony…?” Fowler began. 
“No,” said Ausable, “he won’t return. You see, my young friend, there is no balcony.” 

फाउलर का चेहरा डर के मारे सफेद पड़ गया था। वह हकलाते हुए बोला, “ले… लेकिन… पुलिस?”
“कोई पुलिस नहीं थी,” ओसेबुल ने चैन की साँस ली। “सिर्फ़ हेनरी (वेटर) था, जिसका मुझे इंतज़ार था।”
“लेकिन वह आदमी… जो बालकनी पर कूदा…?” फाउलर ने खिड़की की ओर इशारा करते हुए पूछा।
“नहीं,” ओसेबुल ने शांति से जवाब दिया, “वह कभी वापस नहीं आएगा। क्योंकि, मेरे दोस्त… वहाँ कोई बालकनी है ही नहीं।” 

Textbook Question-Answers

Haiku

An old pound!
A frog jumps in - 
The sound of water 
एक पुराना तालाब!
 एक मेंढक कूद पड़ता है—
 पानी की आवाज़।
                                - Matsuo Basho / मात्सुओ बाशो 

पहली हाइकु में एक शांत, पुराने तालाब का दृश्य है, जिसे मेंढक के कूदने से उत्पन्न पानी की हल्की-सी ध्वनि जीवंत बना देती है। यह प्रकृति की शांति और उसमें होने वाली एक क्षणिक हलचल को दर्शाता है। शांत तालाब में मेंढक का कूदना सन्नाटे को तोड़ता है, जो एक गहरे अनुभव को जन्म देता है।  

Right at my feet - 
and when did you get here, 
Snail? 
मेरे पैरों के पास—
 तुम यहाँ कब आ गए,
 घोंघे?  

                        - Issa / इसा 

 दूसरी हाइकु में कवि अपने पैरों के पास अचानक दिखे घोंघे से बात करता हुआ प्रतीत होता है। वह उसे देखकर अचंभित है। यह जीवन की धीमी गति और सूक्ष्म चीज़ों पर ध्यान देने का प्रतीक है। यह आश्चर्य, सरलता और प्रकृति से आत्मीय संबंध को दर्शाती है।

The above two poems are examples of Haiku. Haiku is a poetic form and type of poetry from Japanese culture. Haiku combines form, content, and language in a meaningful, yet compact form. The most common form of Haiku is three short lines. The themes include nature, feelings, or experiences. 

ऊपर दी गई दोनों कविताएँ हाइकु के उदाहरण हैं। हाइकु जापानी संस्कृति से जुड़ी कविता की एक विशेष शैली है। यह बहुत ही संक्षिप्त होती है, लेकिन अपने भीतर गहरा अर्थ और भावना समेटे होती है। हाइकु में रूप (form), विषयवस्तु (content) और भाषा (language) का सुंदर संतुलन देखने को मिलता है। हाइकु की सबसे सामान्य रचना तीन छोटी पंक्तियों में होती है। इसके विषय प्रायः प्रकृति, अनुभूति, क्षणिक अनुभव और भावनाओं से जुड़े होते हैं। 

इन हाइकुओं में क्षण की सुंदरता और मौन में छिपी अनुभूति को बहुत प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया गया है। 

Textbook Question-Answers

Read Next Lessons in Hindi 


Comments